गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दौड़ में चयनित होने के लिए एनर्जी वर्धक दवाओं के साथ पकड़े गए अभ्यार्थी

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा में चयनित होने के लिए कुछ युवा अभ्यार्थी द्वारा दौड़ में चयनित होने के लिए एनर्जी बढ़ाने वाली दवाएं इंजेक्शन सिरिंज कैप्सूल आदि परीक्षण के दौरान जप्त किए गए।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कर्नल संतोष कुमार ने बताया कि जब्ती की बाद संबंधित अभ्यर्थियों को तत्काल रुप से परीक्षा से बाहर किया गया।

ऊंचाई बढ़ाने के चक्कर में विगत दिवस अभ्यर्थियों को शारीरिक छेड़छाड़ करने के मामले में पकड़ कर बाहर किया गया था। उन्होंने बताया कि पूरी शक्ति के साथ अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जाता है उसके पश्चात रैली में शामिल होते हैं। कर्नल श्री कुमार ने बताया कि 17 एवं 18 अक्टूबर को दिल्ली से रिकूमेंट के सर्वोच्च अधिकारी रैली में आकर निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने बताया कि आज 150 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी किए गए। अभी तक जो परीक्षार्थी चयनित हुए हैं, उनको भोपाल एवं जबलपुर आर्मी अस्पताल अंतिम चिकित्सा परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *