भरतपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले में बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए 11 नए बदमाशों पर इनाम की घोषणा की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा जारी इस लिस्ट में लूट, किडनैप, धोखाधड़ी, चोरी और कूट रचित दस्तावेजों को तैयार करने वाले कंचनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश शामिल हैं। इनामी बदमाशों की जारी की गई लिस्ट में धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रही 1 महिला भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक आमजन से इन बदमाशों को पकड़वाने में सहयोग करने की अपील भी की है। जारी लिस्ट में रविंद्र उर्फ सुरेंद्र, निवासी सिकरोंदा, जोगेंद्र निवासी सिकरोंदा, फूल सिंह निवासी सिकरोंदा और हरेंद्र सिंह निवासी लालोनी पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा दामोदर सिंह निवासी सोंहा, राजवीर सिंह निवासी सोंहा, ब्रजमोहन निवासी बुद्धा का पुरा, रामकेश निवासी गामरी, धर्मेंद्र उर्फ धर्म सिंह निवासी बुद्धा का पुरा, राजवीर निवासी धोंसपुर और वृंदावनी निवासी गढी सुक्खा पर 500-500 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
धौलपुर जिले में 11 नए बदमाशों पर इनाम की घोषणा
