भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा के सदर थाने के हलेड़ गांव के आज करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार हलेड़ निवासी शरीफ मोहम्मद मंसूरी (22) को आज घर पर ही करंट लगा।इससे वह अचेत हो गया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया।
