गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा ने जम्मू के मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की घोषणा की

जम्मू : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई ने रविवार को नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। जम्मू के महापौर चंद्र मोहन गुप्ता और उपमहापौर पुनीमा शर्मा ने आलाकमान के निर्देश पर पिछले महीने इस्तीफा दिया था।
जम्मू नगर निगम के नए महापौर और उपमहापौर का चुनाव 21 अक्टूबर को होने वाला है। भाजपा 44 सीटों के साथ वहां पर बहुमत में है और उसे जीतने के लिए सिर्फ 37 वोटों की जरूरत है। वर्तमान समय में, जम्मू नगर निगम में 75 में सिर्फ 73 पार्षद हैं क्योंकि दो पार्षदों निर्दलीय विजय चौधरी और भाजपा की राज रानी का निधन होने के कारण दो पद खाली हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *