गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई लड़की की मौत

कुरावली : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई 15 साल की लड़की की मौत हो गई। रेप से वह गर्भवती हो गई थी। 9 दिन तक सैफई के पीजीआई में इलाज चला। 80 प्रतिशत तक जल चुकी पीड़ित शनिवार देर रात जिंदगी की जंग हार गई। लड़की के पिता उसका अंतिम संस्कार इटावा में ही करेंगे। उनका कहना है कि गांव में जिन आरोपियों ने बेटी से दरिंदगी की थी, वह धमकी दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने पीड़ित पिता से बात कर गांव में अंतिम संस्कार करने को कहा है। पुलिस ने परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
क्या है मामला
3 महीने पहले लड़की के साथ उसके चचेरे भाई ने रेप किया था। तब ये बात डर के कारण पीड़ित ने किसी को नहीं बताई।
3 अक्टूबर को इस बात का पता उसकी मां को लगा। उसके बाद गांव में परिवार वालों की पंचायत हुई। दबाव में तय कराया गया कि लड़की का गर्भपात कराया जाएगा। इसके अलावा, लड़की की शादी का खर्च भी आरोपी का परिवार उठाएगा। गर्भपात का खर्च 15 हजार रुपए भी तय हो गया था। हालांकि, विवाद खत्म नहीं हुआ। पिता ने बताया कि 6 अक्टूबर को आरोपी के परिवार वालों ने लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर हालत में उसे 6 अक्टूबर को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *