गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रोडवेज बस की ट्रैक्टर से टक्कर,एक की मौत, 7 की हालत गंभीर

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में रविवार को बुलंदशहर से जहांगीराबाद जा रही बुलंदशहर डिपो की बस शिवाली के समीप ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गये। इलाज के दौरान बस चालक की माैत हो गयी, जबकि 07 अन्य की हालत चिंताजनक बतायी गयी है।
बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने घटना की सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव कार्य कराया। उन्होंने बस चालक सहित सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बस चालक की मौत हो गयी जबकि सात अन्य की हालत गंभीर बनी हुयी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि देर शाम लगभग 07:00 बजे बुलंदशहर डिपो की बस जहांगीराबाद के लिए रवाना हुई थी। कस्बा शिवाली के निकट पहुंचने पर बस के सामने अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ गयी जिससे भीषण टक्कर हो गई। बस में 30 यात्री सवार थे।
इस दुर्घटना में 20 यात्री घायल हो गये। इनमें 07 गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *