भोपाल : मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सात नये मामले सामने आये है। डॉ मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 07 नए केस आए हैं, वहीं 10 मरीज ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 109 हैं, वहीं संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है।
