गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हनुमानगढ़ में भटनेर दुर्ग की दीवार ढहने से छह मजदूर दबे एक की मौत

श्रीगंगानगर : राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन में प्राचीन भटनेर दुर्ग की मरम्मत के दौरान आज एक दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवार के मलबे में छह मजदूर दब गए। दुर्ग में काम कर रहे अन्य मजदूरों और उपस्थित लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। आपातकाल सेवा 108 की एंबुलेंस से सिविल हॉस्पिटल में सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

इनमें एक मजदूर राजेंद्र दास निवासी वार्ड नंबर 46 की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। तीन मजदूरों को ज्यादा चोटें आई हैं। दो मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तत्काल ही भटनेर दुर्ग में पहुंचे। इस हादसे को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों की भटनेर दुर्ग में आवाजाही रोक दी है। पुलिस घटनास्थल पर हादसे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *