खरगोन/बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी तथा खरगोन जिले में आज दो स्थानों पर अन्य फसलों के बीच उगाए गए करीब 27 लाख रुपए मूल्य के गांजे के पौधे जब्त किए गए। खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के अनुसार कसरावद थाना क्षेत्र के कालिकराय स्थित मुन्ना के खेत से 19 लाख 20 हजार रुपए कीमत के गांजे के पौधे जब्त किए गए। इसी तरह बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के झोपाली में करीब आठ लाख रुपए मूल्य के गांजे के पौधे जब्त किए गए हैं। डीएसपी कुंदन सिंह मंडलोई ने बताया कि उक्त पौधे झोपाली के बीला के खेत से जब्त हुए।
