सागर : मध्यप्रदेश के सागर नगर पालिक निगम एवं तहसील कार्यालय सागर की संयुक्त टीम ने सागर शहर में विकसित की जा रहीं विभिन्न कॉलोनियों की जाँच की। जाँच में 104 कॉलोनी विकासकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 104 अवैध कालोनाईजारों को चिन्हित करते हुए दिए गए कारण बताओ नोटिस का जबाब 15 दिवस में चाहा गया है।
15 दिवस में जबाब प्रस्तुत न करने एवं अपना पक्ष प्रस्तुत न करने की स्थिति में संबंधित कॉलोनाइजरों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की जायेगी तथा किए गए निर्माण कार्यों को हटाया जाकर ऐसी भूमि नगर निगम में वेष्टित हो जाएगी। ऐसी अवैध कॉलोनी निर्माण में जिन लोगों नें कॉलोनाईजारों का सहयोग दिया है, चाहे वह फाइनेंसर बैंक हों, या विद्युत कनेक्शन देने वाले अधिकारी हों इनके विरुद्ध भी दंडात्मक कार्यवाही कराई जायेगी।
