गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती का सिरकटा शव बरामद

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के जुलवानिया थाना क्षेत्र के ठान स्थित सरपंच के खेत में आज एक युवती की सिरकटी लाश मिलने की घटना सामने आयी है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि थान स्थित सुरेश कनासे के खेत में एक बोरे में करीब 20 वर्षीय युवती की सिरकटी लाश पाई गई। उन्होंने बताया कि युवती का सिर पहचान छुपाने के उद्देश्य से काटकर अलग कर दिया गया।

उन्होंने प्राथमिक विवेचना के आधार पर बताया कि युवती के शरीर में कई अन्य चोट नहीं है और संभवतः युवती को किसी अन्य स्थान पर पहले गला घोंटकर मार दिया गया और उसके बाद उसका सिर काट कर यहां फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *