गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जालंधर में परिवार को जिंदा जलाया, 5 की मौत

नशेड़ी पति ने पेट्रोल छिड़क लगाई आग; पत्नी, बेटा-बेटी और सास-ससुर की मौत

लुधियाना : पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में पत्नी, बेटा-बेटी और सास-ससुर को जिंदा जला दिया।आरोपी ने सोमवार देर रात उस वक्त कमरे में आग लगाई, जब पूरा परिवार सो रहा था। उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। मरने वाले 2 बच्चों की उम्र 5 और 7 साल थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती के बीच घरेलू कलह थी। आरोपी काली सिंह खुरशैदपुरा गांव का निवासी है। काली सिंह की शादी बीटला गांव के सुरजन सिंह की बेटी परमजीत कौर के साथ हुई थी। काली सिंह नशे का आदी है। उसकी इस लत से परेशान होकर पत्नी परमजीत कौर बच्चों को लेकर मायके के गांव बीटला आ गई थी। सोमवार रात पति काली सिंह उसे लेने बीटला पहुंचा था।
कमरा लॉक करके आग लगा दी
पति काली ने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। जब पूरा परिवार सोया हुआ था तो उसने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।
आरोपी बोला- मैंने लगाई आग
काली सिंह ने अपनी पत्नी, बेटी अर्शदीप कौर, बेटा गुरमोहल सिंह, सास जोगिंदरो और ससुर सुरजन सिंह को जिंदा जला दिया। जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद काली सिंह चिल्लाने लगा और कहने लगा कि आग उसी ने लगाई है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, मगर इससे पहले ही काली सिंह वहां से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *