गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीन तलाक को लेकर प्रकरण दर्ज

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय पर आज एक महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के 6 लोगों के विरुद्ध तीन तलाक तथा दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। खरगोन के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि आयशा की शिकायत पर उसके पति दूध विक्रेता कासिम बेग, सास ससुर, जेठ जेठानी और ननद के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना तथा मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि आयशा की खरगोन निवासी कासिम बेग से 10 जनवरी 2022 को शादी हुई थी। दहेज को लेकर आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया था। जब वह वापस ससुराल पहुंची तो कासिम बेग ने तीन तलाक कहते हुए तलाक दे दिया था।
आयशा ने पत्रकारों को बताया कि सांप काटने का बहाना बनाकर उसे 30 मई को घर से निकाल दिया गया था। ससुराल पक्ष द्वारा उसके सांवले रंग और दहेज को लेकर भी प्रताड़ित किया जाता था। जब वह अपने मायके संजय नगर से ससुराल टेकड़ी मोहल्ला गई तो पति कासिम बेग ने अपने परिजनों के कहने पर उसे अवैध रूप से तीन तलाक दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *