सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में तीन लोगों को पंद्रह किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात कोलगवां थाना क्षेत्र की नई बस्ती मे प्रभाकर कुशवाहा और उसके दो साथियों अर्जुन पटेल तथा राकेश पटेल को तीन लाख रूपये मूल्य के पंद्रह किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
