गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में कोरोना के पंद्रह नए मामले, चौदह हुए स्वस्थ

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना के पंद्रह नए मामले सामने आए, तो वहीं चौदह नए मरीज संक्रमण मुक्त हो गए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 113 रह गयी है। राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि प्रदेश में पिछले चाैबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के 15 नए केस आए हैं, वहीं 14 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल सक्रिय मरीज 113 हैं, वहीं संक्रमण दर 0.42 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *