गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुकान से दस हजार रुपए एवं सीसीटीवी कैमरे चुराए

अलवर : राजस्थान में अलवर शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र बुध विहार रोड पर एक हार्डवेयर की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया तथा गल्ले में रखी नगदी दस हजार रुपए सीसीटीवी कैमरे और एल ई डी लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार गत रात्रि हुई घटना में चोर दुकान के पीछे का जंगला तोड़कर अंदर घुसे। इसकी सूचना दुकान मालिक ने तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तलाश की जा रही है।
दुकान मालिक ने बताया कि चोर जरूरी कागजात 10 हजार की नगदी सीसीटीवी कैमरे और एलईडी चोरी करके फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि एक महीना पहले इसी तरह चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।उस समय 40 हजार रुपए की नगदी चोर लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *