अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी से देश के बहुचर्चित सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के एक आरोपी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी दीपक टीनू अजमेर जिले में फरारी काट रहा था। वह दो अक्टूबर को मनसा (पंजाब) पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। उसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली स्पेशल पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई है। आरोपी दीपक टीनू के पास से पांच ग्रेनेड व दो पिस्टल भी बरामद किए गए है। खास बात यह है कि अजमेर जिला पुलिस को गिरफ्तारी विषयक कोई जानकारी नहीं है और न ही दिल्ली स्पेशल टीम ने अजमेर पुलिस से कोई संपर्क साधा है। वह अजमेर जिले में फरारी काट रहा था लेकिन यहां की पुलिस को इसकी भनक नहीं थी। अब पुलिस दीपक टीनू की गिरफ्तारी के बाद इस बात पर ध्यान केंद्रित है कि अजमेर अथवा केकड़ी मे वह किसके संपर्क में रहा और किन लोगों ने उसको मदद की।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
