गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनआईए ने आईएसआईएस के गुट का भांडाफोड़ एक को पकड़ा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कट्टरपंथी इस्लामिक संगठप आईएसआईएस के गुट ‘वॉयस ऑफ हिंद’ के ठिकानों पर छापेमारी कर इसके एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया गया कि एनआईए ने वाराणसी और दिल्ली में एक साथ दो ठिकानों पर छापेमारी कर वाराणसी निवासी 24 वर्षीय बासित कलाम सिद्दिकी पुत्र कलाम अहमद सिद्दिकी को गिरफ्तार किया है।

उसे भारत के खिलाफ जिहाद के लिये युवाओं को भड़काने से जुड़ी आईएसआईएस की साजिश का हिस्सा बनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने इस मामले में मिली खुफिया जानकारियों के आधार पर जुटाये गये सबूतों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए बासित के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। जांच में पाया गया कि आरोपी कट्टरपंथी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये युवाओं को भड़काने की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था। एनआइए ने भारत में आईएसआईएस के माॅड्यूल ‘वॉयस ऑफ हिंद’ का भांडाफोड़ कर अब तक छह लोगों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है। एननआईए इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *