गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार सास-बहु की मौत

अलवर : राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चीकानी बाईपास पर आज एक ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार सास- बहू की मौत हो गई वहीं ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती घायल के भाई रमेश चंद सैनी ने बताया उनके भाई गिर्राज सैनी एवं उनकी पत्नी बतो अपनी पुत्रवधू ज्योति सैनी को अलवर अस्पताल से दिखाकर वापस अपने घर बहादुरपुर गांव जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में चिकानी के समीप तेज एवं अनियंत्रित गति से शराब पीकर ट्रक चलाते हुए ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे भाई गिर्राज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सास बतो देवी एवं बहु ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नशेड़ी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *