गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस की चपेट में आने से छात्र की मृत्यु, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में गुरुवार को एक स्कूली बस की चपेट में आने से एक छात्र की मृत्यु से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम बंसहिया निवासी 11वीं के छात्र राजवीर गुप्ता(18) आज सुबह करीब आठ बजे दूध बेचकर गौरीबाजार से साइकिल से वापस आ रहा था। तभी रामपुर चौराहे के पास वह एक स्कूल बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद बस चालक बस को लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक अनुबंधित बस को मामूली रूप से क्षतिग्रस्त भी कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *