गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ग्वालियर में पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लाट के नामांतरण के एवज में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने फरियादी सतेन्द्र सिंह गुर्जर से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी अरविंद गोयल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने रिश्वत की यह रकम प्लाट के नामांतरण के एवज में मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *