गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केंद्रपाड़ा डीएलओ पर हमला करने के आरोप में छह गिरफ्तार

केंद्रपाड़ा : ओडिशा के केंद्रपाड़ा में पुलिस ने गुरूवार को जिला श्रम अधिकारी (डीएलओ) और उनके कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि आरोपियों को बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल में भेज दिया गया।
केंद्रपाड़ा के एसडीपीओ जयंत कुमार महापात्र ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में केंद्रपाड़ा नगर पालिका के एक पूर्व पार्षद-सह-ट्रेड यूनियन नेता और तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला श्रम अधिकारी हरप्रिया नायक ने सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उन्हें कार्यालय में प्रवेश करने से रोका, दुर्व्यवहार किया और उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की और संभागीय श्रम आयुक्त का घेराव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *