दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र क्षेत्र में आज दिनदहाड़े सर्राफा दुकान में घुसकर सर्राफा व्यवसायी पर प्राणघातक हमला कर सोने चांदी के जेवर एवं नकदी लूट कर आरोपी फरार हो गए। इलाज के दौरान दुकान संचालक की मौत हो गयी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि दोपहर थाना अमलेश्वर के तिरंगा चौक स्थित एक ज़्वेलर्स में दो अज्ञात हमलावरों द्वारा दुकान के अंदर आकर संचालक सुरेन्द्र कुमार सोनी (52) गूड आईलैंड कालोनी अमलेश्वर को किसी धार दार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वक्त वह दुकान में अकेला था। सामान या कैश कितना ले गये हैं अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घायल दुकान संचालक को इलाज के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस मौक़े पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सर्राफा व्यापारी हमला कर लूटे जेवरात
