गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोविड टीकाकरण में 219.50 करोड़ से अधिक टीके लगे

नई दिल्ली : देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 219.50 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 19 करोड़ 50 लाख 97 हजार 574 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2119 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 25 हजार 37 हो गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 2582 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 40 लाख 84 हजार 646 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख 88 हज़ार 220 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 96 लाख 27 हजार 428 कोविड परीक्षण किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *