ईटानगर : सैन्य उड़ानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। फिलहाल, हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है। सेना ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।
जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि अपर सियांग जिले में आज टूटिंग मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर सिंगिंग गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल तक सड़क मार्ग नहीं है। सेना ने बचाव दल को रवाना कर दिया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल अमरिंदर सिंह वालिया ने जानकारी दी, एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर जिले के दूर-दराज के इलाके मिगिंग में क्रैश हो गया है। तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी गई है। अपर सियांग जिले के उपायुक्त शाश्वत सौरभ ने बताया, हमने तलाशी शुरू कर दी है और बचान अभियान जारी है। दुर्घटनास्थल पर दल भेजे गए हैं। यात्रियों की संख्या और उनकी हालत को लेकर आगे की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश
