आजमगढ़ : शहर के हर्रा की चुंगी स्थित आईटीआई में शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार पाने जिलेभर की युवाओं का सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। मेला में दो कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि रोजगार मेला में कम्पनी न्यू एलेन बेरी फरीदाबाद,एलआईसी सिविल लाइन्स ने प्रतिभाग किया। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, तकनीकी योग्यता आईटीआई, फिटर टर्नर के पास अभ्यर्थी से साक्षात्कार लेकर चयन किया जा रहा है। रोजगार मेला में दर्जन भर युवाओं की भीड़ लगा हुआ है।
