सोनभद्र : थाना रायपुर पुलिस ने सात लाख रुपये मूल्य के 90 किलो गांजा सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीन अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहे। एएसपी ऑपरेशनल विजय शंकर मिश्रा ने गुरुवार को पुलिस लाइन चुर्क में पत्रकारों से बात करते हुए यह खुलासा किया। बताया कि थाना रायपुर पुलिस ने बुधवार की देर शाम जांच के दौरान दरमा पहाड़ी के नीचे सड़क पर बनी पुलिया के पास से एक पिकप में कुल 90 किलोग्राम गांजा बरामद कर 38 नजीम अंसारी, निवासी जमुनीनार, थाना अधौरा, जनपद कैमूर(भभुआ), बिहार और 38 वर्षीय राजा अली, निवासी सेमरिया, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।
तीन अभियुक्त अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है । एएसपी ने बताया कि उक्त बरामद गांजा की बाजार में कीमत सात लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि फरार होने वाले अभियुक्तों में 40 वर्षीय सुरेन्द्र, निवासी चौधरना, 35 वर्षीय गोरख यादव, निवासी जमुनीनार, 38 वर्षीय मोतीलाल जायसवाल,निवासी चौधरना, तीनों थाना अधौरा, जनपद कैमुर(भभुआ), बिहार शामिल हैं।
अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि अपने साथियो के साथ इसी गाड़ी में बिहार से गांजा लेकर हम लोग आ रहे थे। गांजा को सुरेन्द्र जायसवाल, ग्राम चौधरना थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार हाल पता ग्राम खलियारी थाना रायपुर जनपद सोनभद्र के खलियारी वाले घर पर उतार कर हम सभी लोग पशु लादने के लिए घोरावल चले जाते। बताया कि हम लोग किराए की गाड़ी से यह काम करते थे।
कुछ पैसा हो जाने पर हम सभी लोगों ने मिलकर राजा अली के नाम से नई पिकप अभी हाल में खरीदी है, जिससे अब हम लोग गांजा व पशु तस्करी का काम कर रहे थे । गिरफ़्तार करने वाली टीम में रायुपर थाना के थानाध्यक्ष नागेश सिंह, एसआई राजनारायण यादव, हेका सत्यजीत यादव, हेकां अरुण कुमार, कां. हृदय नरायण यादव, जितेन्द्र सिंह यादव, मनीष कुमार सिंह और दुर्गेश सिंह शामिल रहे।
