जौनपुर : कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के 91.6 गोल्ड पैलेस एवं कीर्ति कुंज ज्वेलर्स चहारसू चौराहा पर तीन दिवसीय विश्वस्तरीय ज्वेलरी प्रदर्शनी में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जनपद ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों के ग्राहकों की पसंद बेल्जियम, टर्किश, दुबइ,र् इटालियन एवं भारतीय परंपराओं के विशिष्टम गहनों को खूब पसंद किया जा रहा है। मड़ियाहूं से आए ग्राहक ने बताया कि पिछले 6 वर्षो से लगातार हम लोग इस स्थान से खरीदारी कर रहे हैं। शुद्धता एवं डिजाइन की विशाल रेंज हमें हमेशा ही इस प्रतिष्ठान पर आकर्षित करती रहती है।
वन इंडिया व वन रेट का नारा देते हुए कीर्ति कुंज ग्रुप ने तीन दिवसीय ज्वेलरी प्रदर्शनी आयोजित किया है। जिसका शुभारम्भ गुरुवार से हुआ। करीब तीन लाख से अधिक डिजाइन के गहनों को देखने के लिए ग्राहकों की भीड़ गुरुवार की सुबह से ही उमड़ पड़ी थी। सुबह 91.6 गोल्ड पैलेस सद्भावना पुल पर प्रदर्शनी का शुभारम्भ एमडी नन्हे लाल वर्मा व पत्नी लालती देवी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित करते हुए किया था। साथ में शनि वर्मा, प्रियम वर्मा, अमित तिवारी, रितिका सिंह के साथ साथ मुम्बई से आयी माडल ईशा कौर व राखी अरोरा भी मौजूद रही। कैश बैक आफर स्कीम का लाभ ग्राहक उठा रहे है। गिफ्ट व स्कीम देने से कस्टमर का नुकसान होता है। हमलोग सीधे कस्टमर को कैश का लाभ दे रहे है।
