गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोर्ट के निर्देश पर ससुराली पर दर्ज मुकदमा

संतकबीरनगर : संतकबीरनगर की खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर पीड़ित के तीन ससुराली जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इन पर मारपीट, गाली गलौज व मोबाइल तोड़ने का आरोप है। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पीड़ित धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरेगांव निवासी विजयशंकर ने कोर्ट को दिए अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उनकी पत्नी बच्चों को साथ लेकर दो चार दिन में वापस आने की बात कहकर मायके के लिए 14 फरवरी को निकली थी।

दस दिन में वापस न आने पर अपने ससुराल शिवसरा पहुंचा, तो पता चला कि वह वहां नहीं है। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बच्चों की तलाश करता रहा। दिनांक 12 अगस्त को वापस ससुराल गया तो वहां साला गोपाल पाठक, अशोक दास व सोना दास मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। लाठी डंडा से मारपीटकर मोबाइल को पटककर तोड़ दिया और गले से सोने की माला छीन लिया। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर मामले में आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *