बलरामपुर : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विशुनपुर विश्राम पचपेड़वा में शुक्रवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्षा ने कहा कि सबको हुनर सबको काम, कुशल भारत, कुशल कारीगर का सपना तभी साकार होगा जब हर हाथ को काम के साथ-साथ कार्य करने वाले उपकरण व मशीनरी आम जनता तक पहुंचेगी।
जिसे प्रदेश सकार करने में लगी है। कार्यक्रम में जनपद के तीनों संस्थानों के 493 अभ्यर्थियों को टैबलेट वितरित किया जाना था, जिसमें 27 टैबलेट मुख्य अतिथि ने वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुुमार इंस्ट्रक्टर ने किया। टैबलेट वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोविन्द कुमार, कार्यदेशक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, राम कुमार गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार, अनुदेशक कैलाश कुमार राय, विमल कुमार द्विवेदी, बलवीर सिंह, अमित कुमार भारती, अजय कुमार चतुर्वेदी, ओमकार सिंह, राकेश चन्द्र यादव, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, बृजभान सिंह, लालजी गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
