संगरूर : पंजाब सतर्कता विभाग नेे एक पुलिस हवलदार के खिलाफ ‘ऑनलाइन‘ शिकायत मिलने पर रिश्वत का मामला दर्ज किया है। विभाग प्रवक्ता के अनुसार संगरूर जिले के भिवानीगढ़ थाने की कालाझार चौकी में तैनात हरमनजीत सिंह के खिलाफ मलेरकोटला के निवासी ने ऑनलाइन शिकायत की थी कि एक मामले में मदद करने के बहाने पुलिसकर्मी ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत में प्रस्तुत तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत रिश्वत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
‘ऑनलाइन‘ शिकायत : पुलिसकर्मी पर रिश्वत का मामला दर्ज
