गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाढ़ में तबाह हो गई सैकड़ों बीघे फसल

श्रावस्ती : श्रावस्ती जिले में बाढ़ ने जमुनहा क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई है। हजारों किसानों के खेत डूब गए और खेतों में लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। ऐसे में किसान मायूस है।
विकास क्षेत्र जमुनहा का ग्राम पंचायत चौबेडीह गांव भाकला नदी तट के नजदीक बसा हुआ है। बीते दिनों आई भीषण बाढ़ के बाद गांव समेत खेतों में पानी भर गया था। एक सप्ताह बाद बाए़ का पानी तो समाप्त हो गया लेकिन अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है। खेतों में लगी धान की फसल पानी में डूबकर सड़ रही है। दर्जनों किसान ऐसे हैं जिनकी सारी फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। इन किसानों के सामने आगे भोजन कैसे मिलेगा यह समस्या खड़ी हो गई है।
ग्राम प्रधान चौबेडीह शब्बीर ने बताया कि चौबेडीह के किसानों की धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। किसानों के खेत भाकला नदी के समीप होने के कारण बाढ़ का पानी भर गया था। अभी भी खेतों में पानी ठहरा हुआ है। जो फसल तैयार हो रही थी वह पूरी तरह से नष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि किसान कल्लू, जिम्मीदार, हीरालाल, राम निवास, त्रिभुवन, बरसाती, अब्दुल सलाम, अली अहमद, रमजान, मादे, जमालु, फकीरे सहित कई दर्जन किसानों को बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। उनकी फसल तबाह हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *