आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में साइबर अपराधियों ने पुलिस को भी नहीं बक्शा। चोरों ने पुलिसकर्मी के खाते से दो लाख 42 हजार रुपये उड़ा दिए। वही पीड़ित पुलिसकर्मी ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। अमरोहा के पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल अवधेश को 25 सितंबर को एक फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें एसबीआई क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने की बात कही और केवाईसी फार्म भरने के लिए कहा। इस दौरान फोन पर जालसाजों ने पुलिसकर्मी के बैंक की सारी जानकारी जान ली। इसके बाद ठगों ने धोखाधड़ी से क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 42 हजार 693 रुपये निकाल लिए।
जब कांस्टेबल अवधेश को फोन पर पैसे कटने का मैसेज आया तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और अपने साथ धोखाधड़ी होने की बात पता चली। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी से की। वही एसपी ने साइबर सेल ने जांच करने का आदेश दिया। है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि साइबर सेल की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। साइबर सेल जालसाजों को पता लगाने में जुट गई है।
कपड़ा व्यापारी बन युवक को ठगा
अमरोहा में कपड़े का थोक व्यापारी बनकर एक शख्स ने युवक से 2 लाख 73 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। जब कई दिनों बाद कर कपड़ा नहीं पहुंचा तो पीड़ित युवक ने दुकानदार के दिए पते पर दिल्ली पहुंच गया। जहां उसे पता चला कि आरोपी दो महीने पहले ही दुकान बंद करके फरार है। इसके बाद पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
चोरों ने पुलिस के खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये
