गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारूद विस्फोट में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बानमौर कस्बे में तीन दिन पूर्व हुए बारूद ब्लास्ट में मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर दो-दो लाख रूपये की राशि के चेक आज अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह कंषाना ने बानमौर पहुंचकर प्रदान किए।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार गत 20 अक्टूबर को बारूद ब्लास्ट में मृतक परिजनों को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दो-दो लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। जिसको अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री कंषाना, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता सहित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतक परिजनों के वारिशों को राशि के चेक प्रदान किये है। इसमें मृतक 7 वर्षीय विजय प्रजापति के पिता दिलीप प्रजापति, मृतक 22 वर्षीय विशाल के पिता दीपक वाल्मिक और 45 वर्षीय जितेन्द्र गुर्जर की पत्नी रामायणी को 2-2 लाख रूपये के प्रदान किये गये है। वहीं घायलों के लिये 10-10 हजार रूपये प्रदान किये जा रहें है।
घटना के तुरंत बाद कलेक्टर बी.कार्तिकेयन ने राज्य शासन को नियमानुसार पीड़ित परिजनों को राशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत यह राशि आज मृतकों के परिजनों को प्रदान कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *