गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंका

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र में ग्यारहवीं की एक छात्रा की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने आज बरामद कर लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भिंड-गोपालपुरा मार्ग पर चकाजाम कर दिया। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद यह जाम खुलवा दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ऊमरी थाना क्षेत्र की रहने वाली ग्यारहवीं की छात्रा चार दिन पूर्व घर से स्कूल के लिए गयी थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज करायी। आज सुबह छात्रा का शव खेत से बरामद किया गया। छात्रा की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भिंड-गोपालपुरा मार्ग पर चकाजाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और समझाइश के बाद जाम को खुलवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *