चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से दिवाली के अवसर पर चौकस रहने को कहा ताकि लोग रौशनी के इस त्यौहार को उत्साहपूर्वक मना सकें। मुख्यमंत्री ने दीवाली के शुभ मौके पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी सावधानी इस्तेमाल करनी चाहिए और अगर कोई ऐसा हादसा होता है तो जान-माल के नुकसान को कम से कम करने के लिए प्रयास किये जाएं। श्री मान ने अधिकारियों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि दीवाली की रात को किसी भी तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से निपटने के लिए राज्य भर के अस्पतालों को चौकस रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं और इनको पंजाब की तरक्की और इसके लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए अपनी ड्यूटी मेहनत और शिद्दत के साथ निभानी चाहिए।
दिवाली पर चौकस रहे पुलिस प्रशासन
