गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रत्नागिरी में सड़क हादसे में मोटरसाइल सवार की मौत, दो घायल

कोल्हापुर/रत्नागिरी : महाराष्ट्र के रत्नागिरी में रत्नागिरी-पावास मार्ग पर फिनोलेक्स फाटा में रविवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक स्मितेश विकास जोशी (28) के तौर पर हुयी है। वह रत्नागिरी के कलाबादेवी का निवासी और पेशे से अभियंता था। वह आज देर रात अपने दोस्त प्रसाद सुधीर राउल (25) के साथ पावास से रत्नागिरी जा रहा था।थ इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल की एक अन्य मोटरसाइकिल से आमने-सामने टकरा गई। इस हादसे में स्मितेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए रत्नागिरी जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *