मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग बाजार में रुपया सात पैसे मजबूत होकर 82.81 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया नौ पैसे फिसलकर 82.88 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 82.71 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली से समर्थन पाकर 82.62 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली होने से यह 82.81 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद हुआ।
रुपया सात पैसे मजबूत
