गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मासूम बच्ची के साथ यौन दुर्व्यवहार

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में रायबरेली में आठ साल की एक बच्ची को गांव का एक युवक मंगलवार को बहला फुसला कर एकांत में ले गया और उसके साथ यौन दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह वारदात आज शाम करीब साढ़े चार बजे की है, जब एक गांव में पिछड़ी जाति की मासूम बच्ची को आवारा किस्म का एक युवक बहला फुसला कर एकांत में ले गया। उसने बच्ची केे कपड़े उतार दिये और उसके साथ दुष्कर्म कर पाता, इससे पहले बच्ची के परिजन घटनास्थल पर आ गये। इतने में वह मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दबिश डाल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची के बयान और परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है। पुलिस ने फिलहाल छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को मेडिकल जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने पर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *