गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चोटिल युवक की मदद कर रहा ग्रामीण बाइक से कुचला

एक की मौत, तीन घायल

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बीती रात सड़क पर गिरे दो युवकों की मदद करने के लिए रुके ग्रामीणों को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। बरखेड़ा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घायलों को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के परिजन से मिली तहरीर पर पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
बरखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम पौटाकलां निवासी शराफत शाह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनका भाई फिरासत शाह पुत्र मजनू शाह कश्मीर से आ रहे रिश्तेदार को लेने पीलीभीत जा रहे थे। तभी बीसलपुर पीलीभीत राजमार्ग पर राजा बिक्र फील्ड के सामने पहुंचे पहुंचने पर एक बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गया। ये लोग घायल की मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक चलाता हुआ आया और टक्कर मार दी। हादसे में फिरासत शाह, रिजवान, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद शहबाज घायल हो गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। जहां भाई फिरासत की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायलों को उनके परिवार वाले साथ ले गए और पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिवार से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *