गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जवाहर फाउंडेशन इंदिरा रसोई 1 रुपए में देगी भोजन

अजमेर : राजस्थान में अजमेर संभाग में भीलवाड़ा के उद्योगपति एवं अजमेर से सांसद का चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेता रिजु झुनझुनवाला की जवाहर फाउंडेशन भीलवाड़ा जिले में चार इंदिरा रसोइयों में एक रुपए में भोजन उपलब्ध करायेगी। जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक रिजु झुनझुनवाला ने बताया कि चार इंदिरा रसोईयों का संचालन भीलवाड़ा नगर परिषद ने जवाहर फाउंडेेशन को एक रुपये में “स्वाभिमान भोज” के तहत भीलवाड़ा के मांडलगढ़ स्थित अंबेडकर भवन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गंगापुर नेशनल हाईवे के पास तथा भीलवाड़ा गायत्री आश्रम के पास स्थित इंदिरा रसोइयों में एक रुपए में भोजन के लिए अधिकृत किया है।
श्री झुनझुनवाला ने बताया कि चारों इंदिरा रसोई भोजनालय को आदर्श भोजनालय के साथ संचालित किया जाएगा और जरुरतमंदों को फाउंडेशन की स्वाभिमान योजना के तहत एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि जवाहर फाउंडेशन भीलवाड़ा के साथ अजमेर में भी अपने सामाजिक दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वह्न कर पौष्टिक एवं सात्विक भोजन उपलब्ध कराएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वाकांक्षी योजना “कोई भूखा न सोए” के तहत अजमेर के अलवर गेट मे भी जवाहर फाउंडेशन एक रुपये में स्वाभिमान भोज उपलब्ध करा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *