गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाइक की टक्कर से साइकल सवार छात्र की मृत्यु, 1 घायल

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में नशे में दुपहियावाहन चला रहे दो शिक्षकों का अमानवीय कृत्य सामने आया है। दुपहियावाहन की टक्कर से साइकल सवार एक छात्र की मृत्यु हो गयी और एक अन्य घायल हुआ है। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और फिर सक्रिय हुयी पुलिस ने एक आरोपी शिक्षक धीरेंद्र को आज गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य रमेश गुर्जर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
दरअसल घटना साेमवार की बतायी गयी है। बताया गया है कि दो शिक्षक धीरेंद्र और रमेश गुर्जर नशे की हालत में बाइक चला रहे थे। तभी उन्होंने साइकल सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। इस वजह से रोहित और संजय घायल हो गए। लगभग पंद्रह वर्ष के इन बच्चों को वहां मौजूद लोग तुरंत अस्पताल ले जाना चाह रहे थे, लेकिन नशे में ये दोनों शिक्षक ज्यादा गंभीर रोहित को अपने साथ मोटरसाइकल पर ले गए।

रास्ते में बालक रोहित की मृत्यु हो जाने पर वे उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। वहीं संजय को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर बच्चों के परिजनों और परिचितों ने हंगामा किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने एक शिक्षक धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। रमेश गुर्जर की तलाश तेजी से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *