श्योपुर : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में 7 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। देहात थाना प्रभारी विकास तोमर ने आज बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल देर रात खातोली रोड पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान राजस्थान के खातोली निवासी एक कार चालक ओमप्रकाश माली ने कार सहित मौके से भागने का प्रयास किया।
पुलिस ने कार को रोका, जिसकी तलाशी में 7 पेटी अवैध देशी शराब मिली। कार और शराब को जब्त कर लिया गया है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 3 लाख 20 हजार रुपए बताया गया है। शराब की अवैध तस्करी के आरोपी कार चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
