गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टीवी पत्रकार पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

केंद्रपाड़ा : ओडिशा में पुलिस ने गत 20 अक्टूबर को एक स्थानीय टीवी चैनल के पत्रकार प्रवत कुमार लेंका पर हुए हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मदकर संदीप संपत ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरीकाना निवासी दामोदर बराल (38) और अउल थाना क्षेत्र के नागपाड़ा के भांजा किशोर बारिक (48) के रूप में हुई है।
आर्गस टीवी के जिला संवाददाता प्रवत कुमार लेंका की पत्नी सुमित्रा लेंका ने 21 अक्टूबर को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया गया था कि उनके पति पर अवैध रेत खनन मामले का पर्दाफाश करने को लेकर हमला किया गया है। अउल थाना के आईआईसी दिलीप साहू ने बताया कि अउल पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *