गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद स्थिति सामान्य

भोपाल : भोपाल के पुराने शहर में मदर इंडिया कॉलोनी स्थित एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए लगभग एक दर्जन लोगों की स्थिति अब सामान्य है। नगर निगम सूत्रों के अनुसार कोहेफिजा क्षेत्र में स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में कल रात गड़बड़ी के चलते क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास निवास करने वाले लोग इसके प्रभाव में आ गए थे।

इस वजह से उन्हें आंखों में जलन की शिकायत मुख्य रूप से हुयी थी। ऐसे लगभग एक दर्जन लाेगों को यहां हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी स्थिति सामान्य है। देर रात चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं प्लांट में गड़बड़ी काे दुरुस्त करने का कार्य भी किया जा रहा है। दरअसल नागरिकों को जलप्रदाय के पहले उसके ट्रीटमेंट के लिए क्लोरीन गैस का उपयोग किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *