गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और दो युवक घायल

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीती देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। एसपी देहात सूरज कुमार राय ने गुरुवार को बताया कि गंगोह तीतरो मार्ग पर वाहन की टक्कर से दो युवक 30 वर्षीय पिंटू पुत्र राजपाल और भागमल बाइक से आधी रात को गांव लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उपचार के दौरान पिंटू की मौत हो गई और भागमल उपचाराधीन है। उधर थाना फतेहपुर के तहत कस्बा छुटमलपुर में युवक पंकज कुमार पुत्र रमेश कुमार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आठ माह पहले ही पंकज की शादी हुई थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बीती रात दिल्ली-यमनौत्री हाइवे पर बाइक और कार की टक्कर में कार सवार युवक 25 वर्षीय अक्षय सिंह और 30 वर्षीय युवक विपुल घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *