बीकानेर : भैया दूज पर बहनों को अपने भाई के तिलक कर जाने के लिए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से ऐेसे ऑटो चलाए गए जिसमें महिलाओं से किराया वसूल नहीं किया गया। आम आदमी पार्टी (आप) नेता पूनसा एवं अमरचंद व्यास ने आज नत्थूसर गेट के अंदर पुष्करणा स्कूल के पास से सिटी ऑटो को रवाना किया।
ये ऑटो दिनभर नत्थूसर गेट, मोहता चौक, जस्सूसर गेट, आचार्य चौक, साले की होली, दम्माणी चौक, तेलीवाड़ा, मरुनायक चौक सहित अनेक मोहल्लों से गुजरकर बहिनों को गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य कर रहे थे और किराया नहीं वसूला। पूनसा महाराज एवं अमरचंद व्यास ने बताया कि विजय गोपाल बिस्सा, सुनील कुमार ओझा, नारायण जोशी, विजय कुमार, सुनील कुमार, बलदेव व्यास, बाला महाराज, बबलू स्वामी सहित अनेक ने किराया नहीं वसूला।
