गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पाकिस्तान का आंतकवादी कश्मीर में फंसा

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया , जहां एक दिन पहले आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था और एक सेना का जवान घायल हो गया था। बारामूला के कांडी क्षेत्र के वानसीरन तारीपोरा में बुधवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की शुरुआत हुई थी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि “सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी घायल हो गया था जो अभी तक इस इलाके में फंसा हुआ है इसलिए व्यापक स्तर का तलाशी अभियान जारी है। इसमें सेना का एक जवान भी घायल हो गया था।” यह मुठभेड़ बुधवार दोपहर एक वन क्षेत्र में उस समय शुरू हुआ जब सुरक्षा बल एक अभियान चला रहे थे। शुरुआती मुठभेड़ के बाद आतंकियों की कोई नई हरकत अबतक सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *