गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मानव अधिकार आयोग ने दो मामलों में खरगोन कलेक्टर से एक माह में जवाब मांगा

खरगोन : मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने खरगोन जिले में हुई दो घटनाओं के सिलसिले में जिला कलेक्टर से एक माह में जवाब देने के लिए कहा है। अाधिकारिक जानकारी के अनुसार खरगोन जिले के कसरावद अनुविभाग अंतर्गत नवलपुरा में वन विभाग द्वारा एक आदिवासी ध्यान सिंह के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवास को गिरा दिए जाने से दुखी होकर आत्महत्या करने के मामले में जवाब मांगा है।

इसके अलावा खरगोन जिले के ग्राम बकावा में 5 साल की मासूम बच्ची पर खूंखार कुत्तों के हमले से बालिका की मृत्यु हो जाने को लेकर आयोग ने संज्ञान लेकर जिला कलेक्टर से जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *