रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर में उत्तराखंड की सीमा पर सीएनजी गैस से भरा वाहन बीती देर रात बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया, जिससे उसमें आग लग गई। देखते ही देखते सीएनजी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सुल्तानपुर पट्टी और घोसीपुरा के चौराहे के पास रात दो बजे को सीएनजी की गाड़ी में लगी भीषण आग पर दमकल की गाड़ियों ने घंटो की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने से सीएनजी की गाड़ी पूरी तरह जल कर ख़ाक हो गई। इरअसल यह वाहन काशीपुर की ओर से रामपुर आ रही थी। सुल्तानपुर पट्टी और घोसीपुरा के चौराहे के पास यह हादसे की शिकार हो गयी।
वाहन चालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। इस दौरान सूचना पर पहुंची काशीपुर क्षेत्र से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर स्टेशन द्वितीय ऑफिसर नारायण यादव ने बताया कि आग दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।
सीएनजी गैस वाहन में लगी आग, कोई हताहत नहीं
